BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

माँ का साया सिर से उठ जाना, जीवन का ऐसा दुःख है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं :अविनाश देव


मेदिनीनगर : अविनाश देव, चेयरमैन, संत मरियम विद्यालय, मेदिनीनगर सह युवा झामुमो नेता, पलामू झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की दुःखद ख़बर सुनकर उनका हृदय अत्यंत व्यथित और मर्माहत है। अविनाश देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि माँ का साया सिर से उठ जाना, जीवन का ऐसा दुःख है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।

रूपी सोरेन जी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव स्मरणीय रहेगा। इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ हेमंत सोरेन जी एवं पूरे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हेमंत जी सहित पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

अविनाश देव
 चेयरमैन : संत मरियम विद्यालय, मेदिनीनगर
 युवा झामुमो नेता, मेदिनीनगर