BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, बच्चों के बीच शिक्षक बने एसडीपीओ प्रशांत कुमार


छतरपुर (पलामू) : दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर प्रशांत कुमार का मानवीय और आत्मीय रूप देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे सहजता से बातचीत की।

उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें मन लगाकर पढ़ने, पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार अपने सहज जनसंवाद और आम लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। पूजा पंडाल में बच्चों के साथ उनका यह संवाद पुलिस के संवेदनशील, स्नेहपूर्ण और जनसरोकार से जुड़े मानवीय चेहरे को सामने लाता है।