पलामू एसपी कपिल चौधरी ने पर्व-त्योहारों को लेकर विधि व्यवस्थाको लेकर संभाली कमान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर दी सख्त चेतावनी
पलामू :मेदिनीनगर आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की कमान अपने हाथों में ले ली है।आज फॉर लेन सिंगरा, जोड़, पोखराहा चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की और जवानों को निर्देशित किया त्योहारों के इस माहौल में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए एसपी ने खुद सड़कों पर मुस्तैदी दिखाई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोका। हालांकि, त्योहारी सीजन और पूजा-पाठ के इस पवित्र अवसर को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को भारी-भरकम जुर्माने से राहत देते हुए केवल सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया, ताकि वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
एसपी के इस जमीनी स्तर पर उतरकर कमान संभालने से पुलिस बल में भी खासा उत्साह देखा गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना, जाम की समस्या से निपटना और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे पर्व के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें।






