BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रेलवे सुरक्षा बल जपला ने की कार्रवाई,फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद:रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जपला ने 27 अगस्त 2026 को दर्ज कांड संख्या 01/2026, धारा 3 RP (UP) Act के मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संतोष झा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम नरेश राम सहित आरपीएफ टीम ने स्थानीय ऊंटारी रोड थाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में फरार चारों आरोपी दरूआ (नौकाडीह) गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नागबाबा पचबजना के समीप आम के पेड़ के नीचे बैठे हैं।
सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश चौधरी उर्फ रविकांत चौधरी (26), सुनील कुमार चौधरी (24), मुन्ना चौधरी (26) और अनोज चौधरी (19), सभी ग्राम दरूआ (नौकाडीह), थाना ऊंटारी रोड, जिला पलामू के रूप में हुई है।
आरपीएफ के अनुसार, आरोपियों को पूर्व में अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे आरपीएफ पोस्ट जपला में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद नियमानुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों को आरपीएफ पोस्ट जपला लाया गया और अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे न्यायालय डाल्टनगंज के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।