BREAKING NEWS

logo

राजहारा सीसीएल व कार्बन फेयर माइन्स को लोगों को रोजगार देना होगा: शत्रुघ्न


पलामू , राजहारा में राजहारा बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व जेएमएम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फजायल अहमद उपस्थित थे।
      बैठक को प्रमुख तौर पर सम्बोधित करते हुए जेकेएम अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि सीसीएल राजबाला व कार्बन फेयर माइन्स प्रबन्धन कै द्वारा स्थानीय प्रभावित लोगों को रोजगार से संचित रखकर बाहरी लोगों को रोजगार देना एक बड़ा षड्यंत्र है,जिसमें स्थानीय सांसद राम व मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मिलीभगत है।
जिस राजहारा के माइन्स क्षेत्र को बचाने के लिए हमलोगों ने कभी 20 चरणों से ज्यादा का आन्दोलन चलाया था,आज फिर से उसकी जरूरत आन पड़ी है।हम पलामू के सांसद व उनके रिश्तेदार मंत्री को यह बताना चाहते हैं कि हमारा खान,खनिज,जल,जंगल व जमीन क्या सिर्फ लूटने के लिए है?
      बैठक को संबोधित करते हुए जेकेएम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह चैनपुर के जिला पार्षद फजायल अहमद ने कहा कि सीसीएल राजहारा व कार्बन फेयर माइन्स जैसी कम्पनी को स्थानीय प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना होगा, अन्यथा आन्दोलन को तेज धार दिया जाएगा।
       बैठक के अध्यक्षीय सम्बोधन में सिराजुद्दीन अंसारी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आरिफ अंसारी,मोतीन अंसारी,फिरोज अंसारी,शाहील अंसारी,अकबर अंसारी,इसहाक अंसारी,सैयद अंसारी,आफताब अंसारी, उस्ताद मियां, सलमान अंसारी,सलीम अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।