BREAKING NEWS

logo

मानव शृंखला बनाकर रजवाडीह मवि ने चलाया नशा मुक्ति अभियान


संजय सिंह
पलामू : उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के आह्वान पर सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मानव शृंखला बनाकर नशीले पदार्थों से दूर रहने का अभियान चलाया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका श्रीमती प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा के संयोजन में विद्यालय परिवार ने नशा से मुक्त रहने एवं दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि नशा पान करने वाले स्वयं तो बर्बाद होते ही हैं, घर-परिवार को भी तहस-नहस कर देते हैं। साथ ही वे समाज की प्रतिष्ठा में भी बट्टा लगा देते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने एक स्वर रचित नारा बुलंद किया।:-
"करोगे नशा तो खतरे में जान है,
छोड़ोगे नशा तो जीवन में शान है।"