BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छतरपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा


छतरपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही बाजारों और मिठाई दुकानों में चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन को लेकर घर-घर में उत्सव का माहौल रहा। दूर रहने वाली बहनें भी अपने मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में विशेष खुशी देखने को मिली। कई स्थानों पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

त्योहार को लेकर छतरपुर बाजार में राखी, मिठाई, फल एवं उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया। पर्व के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और परिवार की खुशहाली की कामना की।