पलामू :जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज के.जी स्कूल में *सड़क सुरक्षा* विषय पर रंगोली कंपटीशन आयोजित किया गया ।इस कंपटीशन का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिला परिवहन विभाग और सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है ।ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस अपनी टीम के साथ लगातार लोगों को हेल्मेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । क्योंकि सड़क पर बरती गई छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।आज के रंगोली कंपटीशन में कुल छ : टीमों ने हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। प्रथम पुरस्कार *रेड हाउस*
द्वितीय पुरस्कार *येलो हाउस*
तृतीय पुरस्कार *ब्लू हाउस* को मिला। निर्णायक मंडली में ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस, रोड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार सिंह, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक वर्मा, और उपाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा थे। पुरस्कार वितरण रूद्रानंद सरस, विनीत कुमार सिंह, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा , और प्राचार्य आशीष कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से किया ।बच्चो का उत्साह चरम पर था। संस्था की उपसचिव रानू सिन्हा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मंजू चंद्रा और अंकिता वर्मा ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लगातार बच्चियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करती रहीं।इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय होकर अपना योगदान दिया ।मुख्य रूप से अनूप कौर, सुतपा राहा, वीना रहमानी, सुषमा कुमारी, मंजू पांडे एवं सुनीता प्रसाद ने योगदान दिया।




.jpeg)


