BREAKING NEWS

logo

नाला से एंक्रोचमेंट हटाए वरना निगम करेगी कार्रवाई : अरुणा शंकर


पलामू : मेदनीनगर की महापौर अरुणा शंकर कल अपने आवासीय कार्यालय में सभी माननीय पार्षदों एवं निगम के जोन सुपरवाइजर के साथ एक बैठक करते हुए कही बरसात आने वाला है निगम क्षेत्र में जितनी भी नालिया है प्राथमिकता में एक सप्ताह के अंदर सफाई हो, जिसके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी मैं उपलब्ध कराऊंगी। महापौर ने निगम की जनता से भी  अपील की  है नाले पर जो जो लोग एंक्रोचमेंट किए हैं स्वत हटा ले अन्यथा निगम जनहित में हटाते हुए एंक्रोचमेंट करने वाले व्यक्ति पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। महापौर ने निगम क्षेत्र के कई स्थानो पर वाटर ब्लॉकेज के संबंध में कहा अब हमारे माननीय पार्षद हर वार्ड में आ चुके हैं उन्हें अपने-अपने वार्ड में वाटर ब्लॉकेज का समाधान निकालना उनका दायित्व है जहां मेरी या प्रशासन की आवश्यकता हो तो प्रशासन के द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी । महापौर ने नाली सफाई के बाद ब्लीचिंग के छिड़काव के लिए भी कार्मियों को निर्देशित किया । महापौर ने कहा जल्द निगम के ऑफिस की व्यवस्था भी सुधारी जाएगी 15 दिनों के अंदर निगम बदला बदला नजर आएगा ताकि जो जनता अपने कार्य के लिए ऑफिस जाये उन्हें बार-बार दौड़ना ना पड़े । बैठक में सातों जोन कार्यालय को दुरुस्त कर 15 दिनों के अंदर संचालित करने का लिया गया निर्णय ।