BREAKING NEWS

logo

पोषण ट्रैकर व मातृ वंदना योजना की समीक्षा, शत-प्रतिशत सत्यापन का निर्देश


पलामू:  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों के सत्यापन तथा लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई।
बैठक में पोषण अभियान के राज्य स्तरीय कंसल्टेंट काव्या ने सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोषण ट्रैकर में लाभार्थियों का अद्यतन एवं सही डेटा दर्ज करने, वजन एवं लंबाई की नियमित प्रविष्टि तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में जियो फेंसिंग के अनुपालन पर जोर दिया।
समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की अपार आईडी और आभा आईडी बनाने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। पीएमएमवीवाई के तहत नए लाभार्थियों के अधिकाधिक पंजीकरण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा लाभार्थियों के बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक कराने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना की राशि समय पर खातों में पहुंच सके।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभागीय पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा पोषण अभियान एवं पीएमएमवीवाई से जुड़े कर्मी उपस्थित थे।