BREAKING NEWS

logo

छतरपुर थाना के नए थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने संभाला पदभार


छतरपुर थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता : सौरभ चौबे

छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में सौरभ चौबे ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद से प्रभार लेते हुए कहा कि छतरपुर वासियों की सुरक्षा और सेवा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नवपदस्थापित थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि वे 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने छतरपुर बाजार क्षेत्र और फोरलेन हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने की बात कही।
थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि के समय बाजार क्षेत्र से लेकर फोरलेन हाईवे तक पीसीआर वाहन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
इस मौके पर छतरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार रजक, राहुल कुमार, एएसआई राजीव कुमार, संजय सिंह, मुंशी मुकेश कुमार सहित थाना के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।