पलामू स्वास्थ्य विभाग जिला अध्यक्ष बने सीटू पाठक, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
पलामू: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पी. नैयर द्वारा विनोद कुमार पाठक उर्फ सीटू पाठक को पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने सीटू पाठक को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शुरू से ही पलामू के विभिन्न प्रखंडों, खासकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीटू पाठक रात के समय भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने विश्वास जताया कि सीटू पाठक के नेतृत्व में पलामू स्वास्थ्य विभाग और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।





