पलामू : राजस्व कर्मचारी संघ के पलामू जिला के अध्यक्ष धर्मराज मिश्रा के माता जी का निधन बीते दिन हो गया। इनकी मौत की खबर सुनकर चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि समाजसेवी दीपकली कुंवर एक नेक इंसान थी। उन्होंने जीवपर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की बराबर मदद की।
स्वर्गीय दीपकली कुंवर का जीवन हमेशा दूसरों की सेवा और संस्कारों से भरा था। सादगी और समर्पण उनकी पहचान बन गई थी। उन्होंने हमेशा परिवार को एक अच्छे शिक्षा दी सभी को राष्ट्र प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया उनके व्यक्तित्व और दहेज करुणा और सहनशीलता की अद्भुत मिसाल से कई लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला और इसका असर उनके परिवारजनों पर भी पड़ा और शायद यही कारण है कि उनके परिवार के लोग अच्छे-अच्छे वह दो पर संस्कारों के साथ विराजमान है जिनकी प्रशंसा सब लोग किया करते हैं। उनके निधन पर पलामू जिला के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के कई बुद्धिजीवियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा को ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने का प्रार्थना किया है।
धर्मराज मिश्रा जी के माता जी का अंतिम संस्कार बनारस में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवराज मिश्रा, दिलीप पाठक, अमरेंद्र मिश्रा, शशिकांत पाठक, विकास मिश्रा, प्रभात मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, नंदकुमार मिश्रा, अनुज मिश्रा, विजय मिश्रा, सतीका मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, परीक्षित मिश्रा, संजीत मिश्रा, रविंद्र पाठक, संतोष पांडे,शशि भूषण पाठक, चंद्र प्रकाश पांडे, सुधाकर मिश्रा, उर्फ मंटू, अखिलेश ठाकुर, राजकुमार मिश्रा दिलीप मिश्रा सुजीत मिश्रा, दीपक मिश्रा, विजय तिवारी, सुरेंद्र पाठक, मनोज मिश्रा, सत्यम मिश्रा एवं अन्य शुभचिंता का उनके परिवारजन उपस्थित थे।






