बालूमाथ ।बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित चौरसिया पान दुकान से चोरों में दुकान का ताला तोड़कर लगभग ₹8500 की समान की चोरी कर लिया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान संचालक आदित्य चौरसिया ने बताया की अन्य दिनों की तरह हुआ गुरुवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे ।रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर ₹1500 नगद कोल्ड ड्रिंक ₹3000 का तीन पेटी बिस्किट समेत अन्य सामान मिलकर ₹5000 की चोरी कर लिया वहीं दुकान का सारा सामान भी इधर-उधर फेंककर कर बर्बाद कर दिया ।अगले दिन शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो सामान इधर-उधर बिखरा पाया ।वहीं दुकान में से कई सामान गायब मिले इस संबंध में दुकान संचालक ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने की मांग की है जी इधर पुलिस आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की छानबीन कर रही है । वहीं इसके अलावा बगल के दुकान मोती होटल में भी चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाए थे । बता दे कि जिस स्थान पर चोरी हुई है उसे थाना की दूरी भी लगभग 100 मी० है ।






