BREAKING NEWS

logo

मोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्रामपुर विधानसभा अंतर्गत सांसद ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान


पलामू : मोदी सरकार के कार्यकाल के बारह साल पूर्ण होने के मौके पर पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कार्यक्रम "बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" के तहत विश्रामपुर विधानसभा में विशेष जन संपर्क अभियान चलाया और विधानसभा के प्रमुख लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। जिसमे भंडार के श्री अशोक पांडेय, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री कृष्णकांत मिश्रा, रेहला के प्रतिष्ठित वेबसाइट श्री अनूप सोनी, डॉ प्रकाश परिमल, पांडु के डॉक्टर हीरालाल कश्यप, श्री राधेश्याम साहू, उंटारी के श्री अरविंद सिंह एवं बंजारी नावाडीह के पूर्व मुखिया सह समाज सेवी श्री अशोक चौधरी के घर जाकर उनसे मिले।इसी क्रम में सांसद श्री राम ने उंटारी रोड के सांसद प्रतिनिधि श्री योगी सिंह के घर दोपहर का भोजन भी किया। सांसद श्री राम ने अघोर आश्रम विश्रामपुर में  वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षरोपण भी किया। फिर उन्होंने कार्यक्रम "स्वच्छता अभियान" के तहत साफ -सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दिया ।तत्पश्चात "प्रगति पथ यात्रा"कार्यक्रम के तहत उन्होंने विकास स्थलों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं जैसे शंखा बाईपास फोरलेन, रेहला रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज निर्माण एवं सोन नदी पर पांडुका श्रीनगर पुल निर्माण का अवलोकन किया और वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी ली।जनसम्पर्क कार्यक्रम के बारे में सांसद श्री राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं,श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां से परिपूर्ण 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो गया है,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं ।विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही है ।वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही। सांसद ने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं,|आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है,किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कदम उठाए गए हैं।भारत को 'ग्लोबल मिलेट्स हब' के रूप में स्थापित किया गया है,तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान किए गए हैं।4 करोड़ से अधिक पक्के घर (पीएम आवास योजना) बनाए गए हैं और 12 करोड़ से अधिक शौचालय (स्वच्छ भारत) का निर्माण हुआ है।उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है।कहा कि पिछले 12 वर्षों की नीतियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने का काम किया है,उच्च शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और महिला-नेतृत्व वाले विकास (Women-led development) को बढ़ावा मिला है |
उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री राम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम नारायण दुबे, श्री विभाकर नारायण पांडेय,श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह,श्री सतीश्वर प्रसाद सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंह श्री धर्मदेव सिंह यादव, श्री ललन पाण्डेय, श्री सतीशवर प्रसाद सिंह, श्री कुश ओझा, मंडल अध्यक्ष श्री विकास चौबे, श्री पंकज तिवारी,भोला पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश सिंह, सुनील पाण्डेय, कृष्ण विजय सिंह,श्याम किशोर सिंह, प्रेम सागर सिंह,अंकित सिंह,सुशील ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, रामसेवक पासवान, मुखिया अशोक सिंह, उंटारी प्रमुख अलका कुमारी,  सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।