मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य प्रगति पर है :डीसी, पलामू
पलामू : आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के अंतर्गत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य प्रगति पर है।
प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार अभी भी काफी संख्या में योग्य मतदाताओं की मैपिंग का कार्य लंबित है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
अतः मतदाताओं की मैपिंग कराने हेतु दिनांक 14.06.2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
उक्त विशेष कैंप में सभी बीएलओ उपस्थित रहकर अनमैप्ड योग्य मतदाताओं की पहचान कर उनकी मैपिंग सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बीएलओ पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्य की निगरानी एवं समीक्षा करेंगे।
जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं। सभी योग्य मतदाताओं से अपील है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में उपस्थित होकर अपने नाम का सत्यापन कराएं तथा यदि उनका नाम अभी तक मैप नहीं हुआ है, तो आवश्यक रूप से मैपिंग करा लें।





