BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद में असंगठित एवं प्रवासी मजदूरों के निबंधन हेतु कार्यशाला आयोजित


पलामू :असंगठित एवं प्रवासी मजदूरों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें निबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को हुसैनाबाद प्रखंड में श्रम विभाग, पलामू के तत्वावधान में कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, निबंधन की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से संबंधित आवश्यक जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं। अधिकारियों ने मजदूरों को निबंधन के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हुसैनाबाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विश्रामपुर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, भंडरिया उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान मजदूरों का निबंधन भी किया गया। इससे मजदूरों को निबंधन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी।