BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर के रामयस रोड में भव्य रूप में विराजमान होंगे बप्पा, तैयारी अंतिम चरण में


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : गणेश पूजा को लेकर शहर के रामयस रोड पूजा समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार पंडाल और बप्पा की प्रतिमा दोनों ही विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

बाहर से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पूरे पंडाल को आकर्षक कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। आसपास के घरों और पूरे इलाके को रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग किया जा रहा है।

पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू केशरी ने बताया कि इस बार की पूजा बेहद खास होने वाली है। बप्पा की मूर्ति ऐसी होगी जो सभी को स्तब्ध कर देगी। पंडाल की सजावट और लाइटिंग इस बार मुख्य आकर्षण रहेगी।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति पूरी तरह मुस्तैद है। दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों के लिए प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि रामयस रोड पूजा समिति पिछले कई वर्षों से लगातार गणेश पूजा का भव्य आयोजन करती आ रही है और हर साल इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है।