BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा पर भुरकुंडा कोयलांचल में भक्तिमय माहौल, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र का होगा शुभारंभ


शिवकुमार सिंह, ​भुरकुंडा। 
शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से पूरे देश के साथ-साथ भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं पूरे विधि-विधान के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करेंगे साथ ही अपने घरों व मंदिरों में कलश स्थपना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का आरंभ हो जाएगा। वहीं क्षेत्र के भुरकुंडा बाजार, सौंदा बस्ती, जवाहर नगर, भदानीनगर, बासल तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पूजा पंडालों के निर्माण कार्य को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। हिन्दू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता के प्रथम स्वरूप को शैलपुत्री कहा जाता है। वृषभ पर सवार मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनकी आराधना से भक्तों को धैर्य, स्थिरता, और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

​उत्सव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

​नवरात्र के पावन अवसर पर बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है। पूजा सामग्री, फल, फूल और पूजन वस्त्रों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।