BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पोक्सो केस में गुजरात पुलिस ने गोड्डा के रजौन गांव से युवक को दबोचा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : पोक्सो एक्ट के एक मामले में गुजरात के वलसाड जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस ने गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के रजौन गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान रजौन निवासी अब्दुल मन्नान (35 वर्ष), पिता नाजिर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अब्दुल मन्नान के खिलाफ गुजरात के वलसाड जिले के उद्योग नगर थाना में 21 अगस्त 2026 को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से गुजरात पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को उसके अपने गांव रजौन में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद गुजरात पुलिस की टीम बुधवार को बलबड्डा थाना पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस आरोपी को अपने साथ वलसाड ले गई है, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।