BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जन्मदिन पर रक्तदान कर स्वास्थ्यकर्मी ने पेश की मिसाल, कहा- रक्तदान से बड़ा कोई उपहार नहीं


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष और जिला जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, सदर अस्पताल देवघर के इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस रक्तदान कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष विश्वनाथ बक्शी, जसीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मचारी अजय कुमार, पुनीत कुमार, आनंद कुमार, छोटू राम, रोहित यादव सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मनोज मिश्र पिछले विगत 10 वर्षों से हर साल तीन बार - अपने, अपनी पत्नी और बच्चों के जन्मदिन पर नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं। इस नेक कार्य में उनकी पत्नी और बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में दो से तीन बार नियमित अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यदि देश का हर व्यक्ति साल में एक बार भी रक्तदान करने लगे तो देश में कभी खून की कमी नहीं होगी और खून की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए अपने या परिवार के सदस्यों के जन्मदिन से अच्छा कोई शुभ दिन नहीं हो सकता।