डीएवी बरकाकाना में अलंकरण समारोह संपन्न, छात्र परिषद को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी
बरकाकाना। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल एनटीएस बरकाकाना में सत्र 2026-27 का अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तनवीर आलम को हेड बॉय और सत्या को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। वहीं विभिन्न हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, खेल कप्तान, पर्यावरण जागरूकता कप्तान, सीसीए कप्तान और अनुशासन एंबेसडर का चयन किया गया। कक्षा तीन से आठ तक के प्रत्येक सेक्शन के लिए स्कूल प्रीफेक्ट भी नियुक्त किए गए। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और सहयोग की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।






