BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की गोड्डा जिला कमेटी का विस्तार, निरभ किशोर अध्यक्ष और मनोज कुशवाहा बने सचिव


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को शहर के कारगिल चौक स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक संगठन के जिला प्रभारी मकसूद आलम पहुंचे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष निरभ किशोर ने की।

बैठक में मकसूद आलम ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हित, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है।

इसी दौरान सर्वसम्मति से गोड्डा जिला कमेटी का विस्तार किया गया। नई कमेटी में *निरभ किशोर को जिला अध्यक्ष* और *मनोज कुमार कुशवाहा को जिला सचिव* का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं *उपाध्यक्ष* के रूप में इकरारूल हसन आलम, नरेंद्र कुमार महतो और मनीष कुमार झा को मनोनीत किया गया। *संयुक्त सचिव* अविनाश कुमार सिन्हा एवं अनंत कुमार झा, *कोषाध्यक्ष* अविनाश सिंह, *कार्यालय प्रभारी* गंगा कुमार दास और *मीडिया प्रभारी* इंतेखाब आलम 'राजू' को बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीतम कुमार शर्मा, अमल कुमार विनोद, विश्वजीत कुमार, मुकेश कुमार, बासु मर्रिक, रितेश कुमार, दिवाकर महतो, जीतनारायण शर्मा सहित अन्य शामिल हैं।

जिला प्रभारी मकसूद आलम ने नई कमेटी को जिले में संगठन का विस्तार करने और सभी सदस्यों को जल्द आई-कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि नई कमेटी बनने से गोड्डा के पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिलेगा और हर मुश्किल घड़ी में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।