BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

त्योहारों से पहले नशामुक्ति का संदेश, महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली


महिलाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, झारखंड में शराबबंदी की मांग

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। आगामी कर्म पूजा, गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शनिवार को तुरी टोला में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि नशे की लत गरीब और मजदूर परिवारों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। शराब में कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च होने से बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरी घरेलू खर्च प्रभावित होते हैं। नशे के कारण घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक संकट भी बढ़ते हैं।

नशे के खिलाफ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा

महिलाओं ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से झारखंड में शराबबंदी की दिशा में ठोस पहल करने की मांग भी की।

ये थे शामिल 

मौके पर गुड़िया देवी, आरती देवी, मंजू देवी, रूपा देवी, मधु देवी, पारो देवी, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, बबिता देवी, सरिता देवी, संगीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।