कड़ी सुरक्षा के बीच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर पहुंचने पर उन्हें प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया। इसके बाद फूलपाथा मार्ग से उन्हें गर्भगृह ले जाया गया।
गर्भगृह में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर में चल रही आरती में भी भाग लिया और महादेव की आरती की।
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से एसडीओ सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन और करीबी लोग भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि कि जस्टिस चंद्रशेखर शनिवार शाम ही बाबा नगरी देवघर पहुंच गए थे।






