BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीसी ने पथरगामा के परसपानी में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क स्थल का किया निरीक्षण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के परसपानी में इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित स्थल की स्थिति, कुल उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की संभावनाओं और आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल पार्क के विकास से जुड़े सभी पहलुओं का समुचित अध्ययन किया जाए और सड़क, बिजली, पानी, जल-निकासी समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि इस इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों और निवेशकों को बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिल सकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

मौके पर पथरगामा के बीडीओ नीतेश कुमार गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।