BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

15 नए दुकानदारों के जुड़ने से भुदुसंस ने हासिल किया तय लक्ष्य, अगली बैठक 24 को


भुरकुंडा। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने 15 दुकानदारों को सदस्यता ग्रहण कराने के साथ ही अपने तय लक्ष्य को हासिल कर लिया है। समिति ने तय किया था कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में 15 अक्टूबर तक एक सौ दुकानदारों को सदस्य बनाया जायेगा। गुरुवार को विनोद साव, मो मुज्जीमील हसन, संजीत कुमार टुन्ना, महेन्द्र यादव, राकेश जायसवाल, अर्जुन साव, जय नारायण प्रसाद, संतोष अग्रवाल, उत्तम कुमार शर्मा, योगेश दांगी, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार दांगी, रंजीत गुप्ता एवं अखिलेश शर्मा ने समिति की सदस्यता ली है। सदस्यता अभियान के पश्चात पुरनराम चौक स्थित उत्सव मैरेज हाॅल में समिति की कोर कमिटि की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने किया। बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष महेश्वर साहु ने भुरकुंडा के जागरूक दुकानदारों का धन्यवाद किया कि दुर्गा पूजा की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने समय निकालकर समिति का सदस्य बनना जरूरी समझा। बैठक में तय किया गया कि आगामी 24 अक्टूबर की शाम सात बजे उत्सव मैरेज हाॅल में कोर कमिटि की बैठक रखी जायेगी और आगे की योजना बनाई जाएगी। बैठक में समिति के संरक्षक परमजीत सिंह धामी, डॉ राजेंद्र महतो, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव अशोक सोनी, शिव कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश जायसवाल शामिल थे।