BREAKING NEWS

logo

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया


आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया यह सेमिनार 22/05_2026 तथा 23/05/2026 को श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के सभागार में आयोजित हुआ। सेमिनार का विषय - रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत@2047 : स्ट्रैटेजिक, इंप्लीकेशंस, इन्नोवेशंस एंड चैलेंजेस था । 

पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ राजेंद्र भारती मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार का आयोजन अभी होना अत्यंत आवश्यक है जबकि हम अपने देश को विकसित भारत के रूप में देख रहे है। ऐसे समय में हमारी रणनीति क्या होगी , हमारे लिए चुनौतियां क्या है और उन्हें हमें कैसे दूर करना है इन सभी बातों पर विचार करने के लिए ऐसे सेमिनार का आयोजन होना तथा एक छत के नीचे सभी शिक्षाविदों के विचारों का आना एक सुखद परिणाम का संकेत देती है ।


सेमिनार के दूसरे और अंतिम दिन समापन सत्र मे कोल्हान विश्वविद्यालय के सीबीसी डॉ प्रभात कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आंखों में भारत को विकसित करने का सपना है उसे पूरा करने के लिए हमें अपनी शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना चाहिए। आज शिक्षा को नवाचार से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत की राह मे कई चुनौतियां भी हैं जिसे दूर करना होगा ।  आज हमें स्किल्ड होने की आवश्यकता है।


संस्था के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास में शिक्षा, शोध एवं नवाचार  की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन  शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र मे सकारात्मक परिवर्तन की ओर ले जाने का कार्य करता है । मुझे विश्वास है कि इस सेमिनार में प्रस्तुत होने वाले शोध-पत्र एव विचार हम सभी के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।

राष्ट्रीय सेमिनार में रिसोर्स पर्सन के रूप में जेएनयू दिल्ली से डॉ विरांगोनी सिरसा,  गुवाहाटी असम से डॉक्टर सुमना दास, एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज तेलंगाना से डॉ पी सुजाथा, ओसमानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से डॉ चलामाला वेंकटेश्वरलू,  ओसमानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से डॉ के सरूजना,  डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन जमशेदपुर के प्रिंसिपल डॉ जूही समर्पिता, रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन गीतिलता की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर,  कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट औफ एजूकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार, डॉ सुचित्रा बेहरा, जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ सुचित्रा भुईया, एव डा संध्या सिन्हा, जमशेदपुर वूमेन'स यूनिवर्सिटी से डा संजय भुईया रिसोर्स पर्सन के रूप मे उपस्थित हुए तथा अपने विचारों को सबने साझा किया। 

शोधार्थियो और विद्यार्थियों के द्वारा भी पेपर प्रेजेंट किया गया।



जेकेएम कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स सालबनी के प्रिंसिपल डॉ आर श्रीकांथन नायर राष्ट्रीय संगोष्ठी के कीनोट स्पीकर रहे।

    आयोजन समिति मे श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की प्राचार्या डॉ मौसुमी महतो,  आईक्यूएसी सेल इंचार्ज सहायक प्राध्यापक श्रीमती लीना महंता, श्री विनय सिंह शांडिल्य, श्रीमती रचना रश्मि, श्री सुधांशु शेखर महतो, श्री सूर्यजीत सिंह,  श्रीमती चंचला कुमारी महतो, श्री गणेश महतो, श्रीमती जयश्री सिंह, श्रीमती रेखा कुमारी गोप, श्रीमती बीना महतो, श्रीमती मधु शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    सेमिनार के अंत में सभी पेपर प्रजेंट करने वालों को। प्रमाण पत्र दिया गया।