BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना


झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन माँ दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उन्नति और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की।

माँ दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के कल्याण और झारखंड के निरंतर विकास के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया।