BREAKING NEWS

logo

धीरज वर्मा बने झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष


पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने नावाटोली मुहल्ला निवासी व मेदिनीनगर के जन मुद्दों पर हमेशा मुखर रहनेवाले धीरज कुमार वर्मा उर्फ धीरज चन्द्रवंशी को झारखंड क्रांति मंच का पलामू जिलाध्यक्ष मनोनयन से सम्बंधित पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गो के दु:ख-सुख में हमेशा साथ रहकर संघर्ष करनेवाले धीरज भाई के मंच की अध्यक्षता सम्हालने से ना केवल मेदिनीनगर बल्कि पूरे पलामू में जन मुद्दों पर संघर्ष तेज होगा साथ ही जमीनीस्तर पर संगठन को गति मिलेगी।
 उन्होंने कहा कि जेकेएम के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय राम को मंच का केन्द्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। निश्चित रूप से उनके कार्यकाल में मंच ने संगठन व संघर्ष के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मंच के नव मनोनित पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा को संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र सौंपते हुए जेकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह एम०के०के०यू०झारखण्ड के केन्द्रीय अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा,मंच के केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, केन्द्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी विजय राम व केन्द्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा बैठा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से धीरज भाई के नेतृत्व में झारखण्ड क्रांति मंच नवीन उपलब्धियों को प्राप्त करेगा। मेदिनीनगर शहर की समस्याओं के साथ ही पलामू में व्याप्त जन समस्याओं पर संघर्ष तेज होगा।