
मेदिनीनगर : झारखंड सरका द्वारा पलामू प्रमंडल में मगही एवं भोजपुरी बोली जानी वाले क्षेत्रीय भाषा को प्रतियोगिता परीक्षाओं मे शामिल न कर छात्र नौजवानों के साथ सरासर अन्याय किया है। जिस भाषा को पलामू प्रमंडल की क्षेत्रीय भाषा में शामिल किया गया है वह ना तो यहां बोला जाता है ना ही समझा जाता है। हेमंत सरकार पलामू प्रमंडल से प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के साथ अन्याय कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिससे युवा वर्ग बेहद आक्रोशित है और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। आज समाहारणालय के मुख्य गेट पर सरकारी आदेश की प्रतिया जलाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू विरोध दर्ज कर रही है और हेमंत सरकार से मांग करती है कि अभिलंब पलामू प्रमंडल के छात्रों के लिए क्षेत्रीय भाषा के रूप में माघी और भोजपुरी को शामिल किया जाए अन्यथा आंदोलित युवा वर्ग चरणवद्ध आक्रमाक आंदोलन चलाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जुआ मोर्चा अध्यक्ष विपुल गुप्ता प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ज्योति पांडे विनीत पांडे शेवताग गर्ग प्रेमजीत कुमार सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता एवं नेता शामिल थे।





