BREAKING NEWS

logo

डीपीएस राँची का सीबीएसई (कक्षा XII) 2026 में शानदार प्रदर्शन


अपनी मेधा शक्ति का असाधारण प्रदर्शन करते हुए डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने सीबीएसई, नई दिल्ली के कक्षा बारहवीं (2025-26) बोर्ड की परीक्षा में उल्लेखनीय परिणाम के साथ सामने आए है।  रियान शारदा (ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम) ओवरऑल टॉपर ने इंग्लिश प्लस बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में 99.6 प्रतिशत स्कोर हासिल करके इतिहास रच दिया है जबकि शिवांशी शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.2 प्रतिशत प्राप्त किया एवं अन्वेषा साबू  98.6 प्रतिशत के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रही। 

विदित हो कि कुल 767 विद्यार्थियों में से 127 विद्यार्थियों  ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया, 362 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया  एवं 555 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया। इसी के साथ-साथ 159 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जया चौहान ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, अभिभावकों  और  शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।