BREAKING NEWS

logo

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई


 जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई । इस अवसर पर हिंदी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वरचित कविता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना था।
इस प्रतियोगिता का संचालन निर्णायक मंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. रिजवाना परवीन तथा डॉ. पुष्पा कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

कार्यक्रम  में राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

क्विज प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में श्री रवि नेवार (योगा), एवं आदिति श्रेया (राजनीति विज्ञान विभाग) निर्णायक की भूमिका में रहे।इसमें ग्रुप A को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर


, डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. माधुरी प्रियदर्शिनी, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. नूपुर अन्विता मिंज , डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन एवं डॉ. पुष्पा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी निशा  तथा आस्था  जादोन  द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर सुनीता कुमारी, अन्नू कुमारी, हेमलता महतो, गजाला परवीन सहित छात्राएँ उपस्थित थी । टेकनीकल स्टॉफ के रूप में श्री तपन मोदक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।