फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025–26 फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि कक्षा 12वीं (सत्र 2025–26) के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में शिवम कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु कुमार ने 91.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा ध्रुव राज ने 88.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन इस प्रकार है— English: अनुज कुमार सिंह एवं सत्यम कुमार सिंह – 95 Physics: हिमांशु कुमार – 95 Chemistry: ध्रुव राज – 92 PHE: शिवम कुमार – 98, हिमांशु कुमार एवं चहक रानी – 94 IP: मोहित राज एवं कनिष्का सारंगी – 99 Economics: शिवम कुमार – 93 BST: शिवम कुमार – 99 इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती हनीत मुंजाल ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है। यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेगी।” विद्यालय प्रबंधन, उपप्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा इस सफलता के लिए बधाई दी।
फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची का शानदार 12वीं परिणाम, शिवम कुमार बने टॉपर





