राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्री अजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। श्री भूपेश बघेल ने भी झारखंड सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें आपसी संवाद और सौहार्द पर विशेष जोर दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट





