BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महासमिति की बैठक संपन्न: बेड़ो में इस बार पिछले साल से भी भव्य रूप में मनाई जाएगी दुर्गा पूजा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: श्री श्री दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो की एक महत्वपूर्ण बैठक महादानी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष कैलाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें महासमिति के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, संरक्षक मंडल और बेड़ो के प्रबुद्ध ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कलश यात्रा और प्रतिदिन राम कथा व भंडारे का होगा आयोजन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन संध्या काल में संगीतमय राम कथा का विशेष आयोजन होगा और आरती के बाद प्रतिदिन रात्रि में भंडारे (महाप्रसाद) की व्यवस्था महासमिति द्वारा की जाएगी।
इन प्रमुख विषयों पर भी हुई चर्चा बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र की रूपरेखा तैयार की गई। आकर्षक पूजा पंडाल, भव्य लाइट और साउंड व्यवस्था, मां दुर्गा की दिव्य मूर्ति, विजयादशमी के दिन रावण दहन, महानवमी के दिन डांडिया महोत्सव और विजयादशमी की रात भव्य जागरण के आयोजन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।पिछले साल से भी धूमधाम से मनेगा त्योहार बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बढ़-चढ़कर आपसी सहयोग किया जाएगा। बेड़ो में मां दुर्गा की पूजा और सभी सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पहले से भी अधिक उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष कैलाश कुमार के अलावा विकास बंटी रौनियार, आलोक देवघरिया, राजेंद्र साहू रौनियार, संजीव दुबे, रवि शंकर प्रसाद, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, रोशन सोनी, पार्थ सोनी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मुकेश कुमार, विनय सोनी, साधन राय, रवींद्र वर्मा, सोमा नायक, डॉ. सुदामा वर्मा, मोतीलाल गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अंकित सोनी, परना महतो, बीनू महतो, वाणी कुमार राय, उमेश महतो, संतोष दास, सीताराम कुमार, सुशील भगत, पंकज झील, अशोक गोप, अर्जुन ठाकुर समेत कई गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी विकास बंटी रौनियार ने दी।