संवाददाता विकास कुमार बेड़ो: थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नगड़ीटोली गांव के समीप गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे सवारी टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक शानिका भगत (55) और पीछे बैठी उनकी पत्नी मंगी भगताइन (45), दोनों निवासी खक्सी टोली, बेड़ो घायल हो गईं। वहीं सवारी टेंपो के चालक अभिषेक महली (23), टेंपो में सवार उनकी पत्नी नंदिता महली (22), दोनों पुरनापानी निवासी और शोभा उरांव (13) सहित अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को बेड़ो पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
बेड़ो में बाइक और सवारी टेंपो में आमने-सामने टक्कर, पांच घायल, सभी रिम्स रेफर






