BREAKING NEWS

logo

बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी: चन्द्रदीप पासवान


मेदिनीनगर : बच्चों को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।उक्त बातें पीएलवी चन्द्रदीप पासवान ने कही वे बिश्रामपुर प्रखंड के कधवन ,कामता, लोटार ,हंसदागा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा  90 दिवसीय गहन जागरूकता  एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि नालसा योजना बच्चों हेतु बाल अनुकूल विधिक सेवाएं 2024 योजना उन बच्चों के लिए बिशेष रूप से बनाई गई है जो देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता में हैं या विधि से संघर्ष रत हैं। इसके तहत अनाथ बच्चों को निशुल्क सुलभ ओर बाल अनुकूल बिधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है ताकि वे न्यायिक प्रक्रिया को समझ सके ओर अपने अधिकारों की रक्षा कर सके।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चों को सुरक्षित वातावरण शिक्षा ओर न्याय तक पहुच का अधिकार है।इस मौके पर बहादुर प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र कुमार, शुभम कुमार पांडेय ने भी स्पॉन्सरशिप, व सी डब्लू सी के बारे में बिस्तार से बताया।