BREAKING NEWS

logo

JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।

इस दौरान दोनों के बीच राज्य में शिक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों तथा झारखंड एकेडमिक काउंसिल से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक पहल जारी रखने पर जोर दिया।

डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए परिषद की गतिविधियों की जानकारी साझा की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।