रांची, झारखंड निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था
को लेकर रांची जिला पुलिस अलर्ट मोड में कार्य कर रही है। इसी क्रम में
पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, रांची
एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में रांची के लालपुर, कोतवाली, लोअर
बाजार सहित अन्य थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला गया।
सिटी
एसपी पारस राणा ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान
शांति और सौहार्द बनाए रखना, आमजन में विश्वास उत्पन्न करना और आकस्मिकता
की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है।
इस दौरान संवेदनशील
क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की गहन समीक्षा
की गई तथा प्रतिनियुक्त बलों को कई निर्देश दिये गये।
रांची पुलिस
ने आमजन से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की
तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें और चुनाव में मतदान करे।






