BREAKING NEWS

logo

झामुमो छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय इकाई का किया गठन


पलामू : झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय इकाई के औपचारिक गठन हुई। इस अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, पलामू जिलाध्यक्ष सुमित पाठक, युवा मोर्चा सचिव सह छात्र मोर्चा प्रभारी कौशल किशोर और लातेहार जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत ने लम्बी चर्चा के उपरांत नई विश्वविद्यालय इकाई पर सहमति बनाई।जिसमें *अध्यक्ष के रूप में नवनीत कुमार ,* उपाध्यक्ष मे युवराज दुबे, सतीश कुमार सिंह, साहिल अंसारी  , *सचिव मे उत्तम कुमार*  , संगठन सचिव मे शिव शंकर सिंह, रवीश कुमार, एवं कोषाध्यक्ष मे शुभेंद्र दुबे को जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया। *पलामू जिला सचिव सैयद फैजल ने* कहा की विश्वविद्यालय इकाई का गठन छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह इकाई छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी, जिससे विद्यार्थियों की आवाज़ सीधे और प्रभावी रूप से संबंधित मंच तक पहुंच सकेगी। झारखंड छात्र मोर्चा हमेशा से छात्र हितों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के लिए संघर्ष करता रहा है।
 *कौशल किशोर ने कहा कि* विश्वविद्यालय इकाई के गठन से संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी तथा अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे छात्रों में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। 

 *गढ़वा जिलाध्यक्ष  निशांत चतुर्वेदी* ने कहा की नवगठित टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। संगठन केवल विरोध की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रचनात्मक पहल करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु ठोस सुझाव भी प्रस्तुत करेगा। नामांकन प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, परिणाम प्रकाशन, छात्रवृत्ति वितरण एवं बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।
 *लातेहार जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत* ने यह भी कहा कि छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा और हर स्तर पर उनके हक की आवाज़ बुलंद की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में एक सकारात्मक, अनुशासित और शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, छात्र-हितों की रक्षा करने तथा विश्वविद्यालय में एक बेहतर और सशक्त शैक्षणिक माहौल स्थापित करने का संकल्प लिया।