BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया गहरा शोक


रांची, 08 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया गहरा शोक
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के लंबी बीमारी के बाद निधन की दुःखद खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल दें।