BREAKING NEWS

logo

लापता बच्ची अदिति पांडेय की तलाश में एनडीआरएफ, ड्रोन से भी हो रही जांच


लापता बच्ची अदिति पांडेय की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुँची है।एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची के घर के पास से नाले में सर्च अभियान शुरू किया है।वहीं पुलिस की तरफ से ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र में नाले और नदी की जांच की जा रही है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के साथ सदर और खेलगांव थाना की पुलिस भी खोजबीन में जुटी है।