BREAKING NEWS

logo

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से पलाश सभागार डोरंडा रांची में पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित


झारखंड वन विभाग 'विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को मनाएगा।मुख्य कार्यक्रम पलाश सभागार डोरंडा रांची में मनाया जाएगा। पलाश सभागार में आयोजित इस पेंटिंग कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने कई प्रकार के चित्रों को रचा रंगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड हॉफ श्री संजीव कुमार ने कहा चित्रकला हमे प्रकृति से जोड़ता है। 
    विश्व पर्यावरण दिवस 2026 कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड श्री संजीव कुमार ने मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री एस आर नटेश को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है।
     वन विभाग अपने साथ-साथ पूरे राज्य को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने तथा इसके महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है। वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने तथा इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया।