पलामू पुलिस ने नशीली पदार्थ तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने नशीली पदार्थ तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
संजय सिंह
पलामू : पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 31 मार्च को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब 00:30 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त (1) संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2) निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1. संजीव शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी फरीदपुर, बरेली (उ.प्र.)
2. निजामुद्दीन राईन, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडी, गढ़वा
*अपराधिक इतिहास* (निजामुद्दीन राईन): तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट
पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, धारा 309(4) बीएनएस
*बरामदगी:*
1. डोडा – 216 किलोग्राम
2. महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373)
3. दो मोबाइल फोन
*छापामारी दल:*
1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू
2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू
3. पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना
4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार
5. स०अ०नि० मथुरा महतो
6. मनातू थाना रिजर्व गार्ड





