BREAKING NEWS

logo

क्रेसेंट हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह


क्रेसेंट हाई स्कूल में बीते दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री शादिक अहमद थे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं कला को भी सराहा गया।

इसके अतिरिक्त ड्रॉइंग, लेखन एवं वाचन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा  *नात-ए-पाक* प्रस्तुत किया गया, जो  काफी सराहनीय रहा।

क्रेसेंट हाई स्कूल के जेन खान तथा काजल कुमारी को Student of the Year से नवाजा गयाl
प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान की रीढ़ होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उन शिक्षकों की सराहना की जो कई वर्षों से स्कूल के साथ जुड़े हुए हैं और जिन्होंने अपनी मेहनत से हजारों छात्रों का भविष्य संवारा है।

अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने 
  के लिए प्रेरित किया।