BREAKING NEWS

logo

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का *पुरस्कार वितरण समारोह* संपन्न किया गया l 
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इंटरमीडिएट की 12 वीं की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l 12 वीं की छात्रा प्रिया कुमारी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं जिला स्तर पर 12 वीं की छात्रा मरजीना परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है l साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में प्रियंका कुमारी, प्रियंका यादव, स्मृति कुमारी, कनक महतो, अनुप्रिया सोरेन और संजना वर्मा को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया l इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया l विश्वविद्यालय के भागीदारी के लिए विश्विद्यालय को भी मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया जिसे डॉ दीपा शरण मैम द्वारा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा मैम को प्रदान किया गया l डॉ दीपा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और शिक्षा और विद्या की आवश्यकता को समझाया ।

समारोह में छात्र कल्याण अधिष्ठाता ( डॉ किश्वर आरा, विश्वविद्यालय के कुल अनुशासक  डॉसुधीर कुमार साहू,  वाणिज्य विभाग की संकाय अध्यक्ष एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संचालिका एवं वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ दीपा शरण, अंग्रेजी विभाग के डॉ मनीषा टाईटस,हिंदी विभाग से डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ नूपुर अन्विता मिंज, दर्शनशास्त्र विभाग से डॉ अमृता कुमारी, राजनीति शास्त्र विभाग से डॉ सोनाली, इतिहास विभाग से डॉ माधुरी प्रियदर्शिनी, वाणिज्य संकाय से डॉ कामिनी कुमारी एवं ऊर्दू विभाग से डॉ रिजवाना परवीन ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया l 
इस पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन योग विभाग से रवि शंकर नेवार एवं धन्यवाद ज्ञापन शाश्वती मैती ने किया l  कार्यक्रम में योग विभाग के विद्यार्थियों के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे l