एक बार फिर दूत बने समाजसेवी रवि जयसवाल, कीताडीह के सिख युवक किया सहयोग
जमशेदपुर.
जमशेदपुर के समाजसेवी रवि जयसवाल एक बार फिर जरूरतमंद के मददगार बन दूत साबित हुए. दूसरों की मदद करके सुकून पाने वाले रवि जयसवाल अब तक कई ऐसे सेवा कार्य कर चुके हैं, जो लोगों के दिलों में आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं.
इसी क्रम में कीताडीह निवासी एक सिख युवक सतपाल सिंह के बीमार होने की खबर उन्हें मिली. उक्त युवक का पंजाब में गत माह एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसकी एक टांग टूट गई थी. वहां से इलाज कराकर जब वह अपने घर लौटा तो उसके पैर में दर्द शुरू हो गई. पैर ज्यादा सूज भी रहा था. डॉक्टर उसे देखते ही गंभीर समस्या बता रहे थे. परिजन कभी टीएमएच लेकर गए तो कभी रांची रिम्स. सतपाल के पिता गुरु घर के वजीर हैं. इलाज का लम्बा चौड़ा बिल सुनकर वह टूट रहे थे. इसकी जानकारी रवि जयसवाल को हुई. रवि की टीम ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया. जहां पता चला कि गुरुनानक अस्पताल में उसका ऑपरेशन करा दिया गया है. बिल के कारण उसे डीस्चार्ज नहीं किया जा रहा था. किताडीह गुरुद्वारा कमेटी पीड़ित परिवार की मदद में जुटी हुई थी. इसी कड़ी में रवि जयसवाल ने भी अपना आर्थिक सहयोग देकर परिवार को राहत पहुंचाने का कार्य किया. इसके घर वालों ने उनका शुक्रिया अदा किया है. रवि जयसवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने से उनके मन को शांति मिलती है. ईश्वर जब तक उनसे ऐसे नेक कार्य करवाते रहेंगे, तब तक उनके माथे में कोई शिकन नहीं आएगी.





