मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री श्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री के० राजू एवं झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से यह नेताओं की शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान राज्य और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने मुख्यमंत्री से राज्य के विकास, राजनीतिक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का स्वागत किया और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात





