सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में होगी काफी सहूलियत : ममता देवी
जमीरा पंचायत के अंबागढ़ा में पीसीसी पथ के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
जमीरा पंचायत के अंबागढ़ा में पीसीसी पथ के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत अंबागढ़ा टोला के धनेश्वर बेदिया के घर से अंबागढ़ा स्कूल तक विधायक मद से बनने वाले पीसीसी पथ के निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ विधायक ममता देवी ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इससे पूर्व ग्रामीण महिलाओं ने फूल-माला पहनाकर और संवेदक वीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया।
आठ डिसमिल जमीन देने पर ग्रामीण को दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि गांव के जयनंदन महतो ने सड़क निर्माण के लिए आठ डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने जयनंदन महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से सड़क निर्माण का रास्ता आसान हुआ है।
सड़क बनने से आवागमन में होगी सुविधा
विधायक ने कहा कि काफी समय से सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बन जाने के बाद ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ग्रामीणों का सहयोग मिलता रहे, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द यहां प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाने का भी प्रयास किया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति
शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि राजू महतो, दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली, पंचायत समिति सदस्य शेर बहादुर शाह, तौफीक अंसारी, हीरालाल महतो, भरत महतो, गौरीशंकर महतो, देवलाल महतो, देवंती देवी, जयनंदन महतो, अमित बेदिया, रोहित कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।



.jpeg)


